Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने जानकारी देते हुुए बताया कि ऑरो स्पिनिंग मिल्स लिमिटेड, बद्दी जिला सोलन हि.प्र. द्वारा प्रोडक्शन ट्रेनी के 100 पदों हेतू दिनांक 27 जून 2023 को उप-रोजगार कार्यालय घुमारवीं, बिलासपुर हि.प्र. में प्रातः 11 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रोडक्शन ट्रेनी के पद हेतू न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वी और 12वीं है।

उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान मानदेय 9 हजार से लेकर 9500 रुपये प्रतिमाह तथा हॉस्टल एवं कैंटीन, मेडिकल, पी.एफ, ई.एस.आई, अटेंडेंस अलाउंस एवं बोनस की सुविधा प्रदान की जाएगी। छह माह की ट्रेनिंग के उपरांत मासिक मानदेय 12284 रुपये दिया जाएगा।

उन्होंने 18 से 30 आयु वर्ग के इच्छुक पुरुष व महिला उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित दिनांक 27 जून 2023 को उप-रोजगार कार्यालय घुमारवीं, बिलासपुर हि.प्र. पहुँच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!