Spread the love

कुल्लू टूडे

नगवाईं

विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में एनएचपीसी पार्बती जल विद्युत परियोजना चरण – II में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के सहयोग से एनएचपीसी चिकित्सालय, नगवाई कार्यालय परिसर में दिनांक 19 जून 2023 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

परियोजना प्रमुख निर्मल सिंह ने शिविर का उद्घाटन करते हुए रक्तदान की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि रक्तदाता दूसरों की जान बचाने में अपना योगदान दे सकता है।

इस अवसर पर डॉ. ज्योतिर्मय जैन मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रत्येक स्वस्थ्य व्यक्ति से रक्तदान करने का आग्रह किया।

रक्तदान शिविर में पार्बती परियोजना व डुगर परियोजना के कार्मिको ने रक्तदान किया। इस रक्तदान में 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

अशोक कुमार शर्मा, महाप्रबंधक (वित्त), साजन मोइदीन, महाप्रबंधक (यांत्रिक), श्वेता ओझा, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), डॉ विशाल, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू, अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!