Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

18 महीनों से वेतन का इंतजार कर रहे पंप ऑपरेटरों का गुस्सा आखिर फूट ही गया। और अपने बच्चों महिलाओं के साथ धूप में बैठकर प्रदर्शन किया और आने वाले समय में इस प्रदर्शन को और तेज करने की चेतावनी भी दी।

उन्होंने इसी मसले को लेकर बीते दिन श्री नयना देवी जी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और कुछ देर के लिए सड़क पर भी बैठे।

उनका साथ देने के लिए एक पहल वेलफेयर संस्था के साथ खाल से पंचायत सदस्य रामचंद्र, कनफारा से मेंबर राम दास खरकड़ी के उपप्रधान कमलदेव ने विशेष तौर पर पंप ऑपरेटरों का साथ दिया।

पंप ऑपरेटरों का कहना है वे 11 जून से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और हर माध्यम से अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। लेकिन अब तक प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की जिससे उनका वेतन मिल सके।

इसलिए मजबूर होकर अपने बच्चों महिलाओं के साथ धूप में बैठकर प्रदर्शन किया है और आने वाले समय में इस प्रदर्शन को और तेज कर बिलासपुर जिलाधीश के सामने अपने परिवार को लेकर जाएंगे।

उन्होंने कहा हम काम करने के लिए तैयार हैं लेकिन पहले हमें अपना वेतन मिलना चाहिए।

एक पहल वेलफेयर संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय शर्मा व जिला अध्यक्ष चैधरी रतन सिंह ने कहा अगर प्रशासन ने हमारी बात नहीं सुनी तो 23 जून से जिलाधीश के दफ्तर के सामने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

इस बारे में विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने कहा यह कर्मचारी ठेकेदार के पास काम करते हैं इसलिए इनको ठेकेदार से बात करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमने इनकी समस्या सरकार तक पहुंचा दी है इनका लगभग 16 करोड का बजट है इनको पिछले वर्ष और आगामी वर्ष का वेतन दिया जाएगा और जब इनके पैसे बजट हमें मिल जाएगा इनका कोई हल निकाल सकते हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!