Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

कहते हैं कि मेहनत किसी की मोहताज नहीं होती, इस कहावत को हरनोड़ा के भृगु ठाकुर सपुत्र श्याम लाल ठाकुर ने नीट की परीक्षा में परसेंटाइल 97.51 लेकर साबित कर दिखाया है।

इस उपलब्धि से समस्त परिवारजन, समस्त गांववासी व इलाकावासी बहुत खुश हैं। सभी ने भृगु ठाकुर को इस उपलब्धि के लिए बहुत शुभकामनाएं व बधाई दी है।

भृगु ठाकुर ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता -पिता को दिया है। भृगु ठाकुर ने बताया कि वह अपने पिता को अपना रोल मॉडल मानते है।

उनका बचपन से ही सपना और उद्देश्य रहा है कि वह एक सफल डॉक्टर बनकर जनता की सेवा करे। जोकि उन्होंने हाल ही में नीट की परीक्षा पास करके अपने सपने को पूरा करने की एक बेहतर शुरुआत की है।

इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए सोशल मीडिया यानी विभिन्न सोशल नेटवर्किंग साइट से दूरी बनाई सिर्फ अपने विषय तक सीमित रहा और कोचिंग के साथ अपने रूटीन की पढ़ाई को जारी रखा। रोजाना सात आठ घंटे पढ़ाई करके उन्होंने यह सफलता हासिल की।

उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी के लिए अपनी पढ़ाई का एक शेड्यूल बनाया था और सभी विषयों को बराबर समय दिया।

परीक्षा से पहले अंतिम समय में रिवीजन पर ध्यान दिया और टारगेट सेट किया जिसका परिणाम आज मेरे समक्ष है। भृगु स्पोर्ट्स में भी रुचि रखता है और उनका फेवरेट गेम बैडमिंटन है।

भृगु ने 10 वी डीएवी बरमाना से 2019 में व 10+2 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बॉयज बिलासपुर से 2021 में पास की थी। नीट के लिए एक वर्ष की कोचिंग एलन संस्थान कोटा राजस्थान से ली।

भृगु ठाकुर ने बताया कि अपनी बड़ी बहन अपूर्वा ठाकुर सेबभी प्रेरणा ली जो डीएवी बरमाणा में दसवीं की टॉपर भी रही थी और इस वक्त एमए इंग्लिश पंजाब विश्वविद्यालय से कर रही है।

पिता श्यामलाल ठाकुर वाणिज्य विषय के प्रवक्ता है और माता गृहणी रेणुका ठाकुर है।

भृगु ठाकुर ने नीट की परीक्षा में 720 में से 568 अंक प्राप्त प्राप्त कर हरनोड़ा क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

भृगु ठाकुर हरनोड़ा क्षेत्र से पहले छात्र हैं जिन्होंने नीट की परीक्षा पास की है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!