कुल्लू टूडे
कुल्लू
जिला मुख्यालय स्थित ढालपुर चौक पर सोमवार शाम एक मालवाहक वाहन द्वारा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को टक्कर मारने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार ढालपुर चौक में भुंतर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार माल भगवान ने सड़क पार कर रहे सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए।
आसपास के लोगों ने उनको घायल अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पहुंचाया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले मालवाहक वाहन को अपने कब्जे में लेकर वाहन चालक से पूछताछ शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रेमचंद उम्र 75 साल कुल्लू के शास्त्री नगर के रहने वाले हैं।
