Spread the love

कुल्लू टूडे

कांगड़ा

रोजगार अधिकारी धर्मशाला आकाश राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज सुपर होज़ इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड बद्दी द्वारा ट्रेनी मशीन ऑपरेशन के 10 पद अधिसूचित किए गए हैं।

उन्होनें बताया कि इसके लिए फिटर/इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई पास युवा, जिनकी आयु 18 से 28 वर्ष के बीच है, आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इन्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा पासपोर्ट साइज़ फोटो के साथ 16 जून, 2023 को उप रोजगार कार्यालय जवाली व 17 जून, 2023 को उप रोजगार कार्यालय बैजनाथ में सुबह 11 बजे पहुंचकर उक्त कंपनी के समक्ष साक्षातकार हेतु उपस्थित हो सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9318050206 व 9882950215 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!