Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसते हुए जिला।की सदर थाना पुलिस की टीम ने एक युवक को 28 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा बे जानकारी देते हुए बताया कि सदर थाना कुल्लू की पुलिस टीम बारी बिहाल फोरलेन में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक गाड़ी नम्बर HP 01K 7669 की नियमानुसार चैकिंग के लिए रोका तो उसमे सवार युवक के कब्जा से 28 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सदर थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी की पहचान पवन कुमार उम्र 25 वर्ष पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव अलगन डाकघर बथेरी तहसील पधर जिला मण्डी के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!