Spread the love

कुल्लू टूडे

किन्नौर

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर जिला कार्यक्रम विभाग किन्नौर द्वारा आज जिला के ओद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान रिकांग पिओ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के समय बरती जाने वाली सावधानियों बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर आयुर्वैदिक विभाग की डाॅ. कनिका ने उपस्थित लड़कियों को मासिक धर्म के प्रति जागरूकता व इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

उन्होंने कहा कि हर महीने पांच दिन एक किशोरी को दर्द, तनाव, हिचक जैसी कई भ्रांतियों से गुजरना पड़ता है। ऐसे समय में आराम तथा खुश रहने की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म एक लड़की के जीवन की स्वभाविक प्रक्रिया है।

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में कुछ लड़कियों को दर्द व थकान का सामना करना पड़ता है। यह घबराने की बात नहीं है तथा किशोरियों को यह बात छुपानी नहीं चाहिए अपितु अपने माता-पिता व चिकित्सकों के साथ सांझा करनी चाहिए।

इस अवसर पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व नारा-लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण संस्थान की छात्राओं द्वारा किशोरियों के साथ मासिक धर्म के समय को बहुत ही निपुणता के साथ पर्दे पर प्रदर्शित किया गया।

इस अवसर पर मिशन शक्ति की जिला समन्वयक किन्नौर उर्वशी सहित विभाग के अन्य कर्मचारी, छात्राएं व अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!