कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
चम्बे रीए बामणिए पहाड़ी गीत सुरेश वर्मा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और अटेंशन मिला रहा है।
सुरेश वर्मा का चम्बे रीए बामणिए पहाड़ी गीत गाना आपको भी प्यार करने के लिए मजबूर कर देगा।
सुरेश वर्मा के इस गीत चम्बे रीए बामणिए के रिलीज होते ही धमाल मचा दी है। ऑडियंस को इतना पसंद आ रहा है कि एक दिन में हजारों दर्शक इसे देख चुके हैं और सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।
चम्बे रीए बामणिए गीत को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
लाखों-ऑडियंस को अपनी आवाज से रिझाने वाले मशहूर पहाड़ी सिंगर सुरेश वर्मा और कलाकार सुरेश सुर और शिवानी ठाकुर का जलवा इन दिनों खूब देखने को मिल रहा है।
सुरेश वर्मा की आवाज और एक्ट्रेस सुरेश सुर और शिवानी ठाकुर का मनमोहक अदायगी संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर रही है।
गाने का वीडियो बहुत ही शानदार और रिच बनाया गया है, जोकि वीडियो में देखते ही बन रहा है। यह गाना देखने और सुनने में बहुत प्यारा लग रहा है।
इस गाने को मधुर आवाज में सिंगर सुरेश वर्मा ने दी है। इसका संगीत हिमाचल की प्रसिद्ध जोड़ी अंकित आशीष ने दिया है और इसका डीओपी प्रिंस हैरी द्वारा किया गया है।
कांसेप्ट संजीव भारद्वाज का है और गीत में एक्ट्रेस की मुख्य भूमिका में सुरेश सुर और शिवानी ठाकुर ने निभाई है।
वहीं वीडियो डायरेक्टर भी सुरेश सुर ही है।इसका फिल्मांकन पालमपुर की वादियों में किया गया है। इसमें अन्य स्थानीय लोगों ने भी भूमिका निभाई है। इस गीत को बनाने में हमारी टीम ने बहुत मेहनत की है।
उन्होंने कहा कि जैसे मेरे पिछले गीतों को हिमाचल तथा हिमाचल से बाहर लोगों ने अपना प्यार और आशीर्वाद दिया है वैसा ही प्यार हमारे इस गीत भी दे। इससे पहले सुप्रिद्ध गायक सुरेश वर्मा ने मेरा भोला है भंडारी जैसे भजन से पूरे देश में ख्याति पाई थी।
अभी हाल ही में चम्बे रीए बामणिए से पहले उन्होंने एक लोकगीत” छड़ चरखे दा प्यार” यूट्यूब चैनल सुरेश वर्मा ऑफिशल से रिलीज हुआ था जो अभी तक छः लाख लोगों की पसंद बन चूका है।
छड़ चरखे दा प्यार लोकगीत के बाद अब इन दिनों सुरेश वर्मा के यूट्यूब चैनल से रिलीज चम्बे रीए बामणिए को विभिन्न प्लेटफार्म पर पब्लिक पसंद कर रहे है।
