Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू/बंजार

बिना टैक्स के चल रही वोल्वो बसों पर आरटीओ कुल्लू ने शिकंजा कसते हुए सख्त कार्रवाई अमल में लाई है।

मिली जानकारी के अनुसार आरटीओ कुल्लू ने 1 सप्ताह के भीतर बिना टैक्स के चल रही वोल्वो बसों व बिना पैसेंजर लिस्ट के कुल्लू मनाली पहुंच रही बसों पर सख्त कार्रवाई की है।

एक सप्ताह में आरटीओ कुल्लू ने जिला कुल्लू के विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी कर 50 से अधिक चालान किए हैं। इस दौरान विभाग ने करीब दो से अढ़ाई लाख का जुर्माना भी बसूला है।

उल्लेखनीय है कि बिना टैक्स के सड़कों पर दौड़ रही वोल्वो बसों के राज्य सरकार को भारी नुकसान हो रहा है। ऐसी बसों पर कंजा कसने के लिए विभाग ने अब सख्त रवैया अपना लिया है। विभाग जिला भर में नाकाबंदी कर बिना टैक्स के चल रही बसों के चालान कर रही है।

इतना ही नहीं बाहरी राज्यों से इन दिनों कई बसें सैलानियों को लेकर कुल्लू मनाली पहुंच रहे हैं इन बसों के पास भी यात्रियों की लिस्ट मौजूद नहीं होती है।

ऐसे में इन पर भी आरटीओ कुल्लू कार्रवाई कर रहा है। इसके साथ साथ टेंपो ट्रैवलर जो क्षमता से अधिक सवारियों को वाहनों में सवार कर रहे हैं उन पर भी विभाग सख्त कार्रवाई अमल में पेश ला रहा है।

टेंपो ट्रैवलर में क्षमता से अधिक सीटें लगाकर सवारियों को कुल्लू मनाली पहुंचाया जा रहा है, इन्हें पकड़ने के लिए भी विभाग से विशेष उड़नदस्ते तैयार किए है।

वहीं इस संदर्भ में आरटीओ कुल्लू प्रकाश चंद आजाद ने कहा कि बिना टैक्स के जो वॉल्वो बसें चल रही है उन पर विभाग द्वारा शिकंजा कसा जाएगा।

इसके साथ ही जो बस ऑपरेटर बाहरी राज्यों से बिना पैसेंजर लिस्ट के यहां पहुंच रहे हैं, उन पर भी नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!