Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

राजस्व, बाग़वानी एवं जन जातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज शोघी के नज़दीक कोट पंचायत के पीड़ी-पाटड़ा में फल एवं सब्जी मण्डी के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिमला के भटटा कुफर की फल एवं सब्जी मण्डी काफी पुरानी होने के साथ साथ पिछली बरसात में क्षतिग्रस्त भी हो गई थी और मण्डी तक यातायात की समस्या भी एक बड़ी समस्या है जिस कारण आढ़तियों व उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतें आ रही है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में आढ़तियों व उपभोक्ताओं को सुविधा देने के दृष्टि गत प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सहमति पर शोघी आन्नदपुर के नज़दीक कोट पंचायत के पीड़ी-पाटड़ा में फोरलेन के साथ आधुनिक सुविधाओं सहित एक बड़ी टर्मिनल फल एवं सब्जी मण्डी स्थापित करने के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया आरम्भ की गई है।

उन्होंने कहा कि टर्मिनल फल एवं सब्जी मण्डी स्थापित करने के लिए 16 हेक्टेयर से अधिक भूमि जो कि लगभग 239 बीघा है का चयन किया जा चुका है।

उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण करने, चयनित भूमि पर पेड़ों का एफसीए मामला बनाने तथा अन्य सभी प्रकार की औपचारिकताऐं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि पीडी-पाटड़ा में स्थापित की जाने वाली टर्मिनल फल एवं सब्जी मण्डी में उपभोक्ताओं एवं आढ़तियों के लिए एक ही छत के अधीन सभी प्रकार की सुविधाऐं उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसमें टिम्बर मण्डी, अनाज मण्डी, सीए स्टोर, दुकानें, किसान भवन, लोडिंग-अनलोडिंग प्लेटफॉर्म, विश्राम गृह, बैंक, ऑक्षन प्लेटफॉर्म, ई-नेम ऑक्षन हॉल, ई साईन लैब, क्वालिटी लैब, इनलैट-ऑउटलेट कोरिडोर, किसानों के लिए विनोदशाला, आवासीय भवन, वाहन पार्किग तथा आधुनिक शौचालयों का निर्माण इत्यादि शामिल है।

उन्होंने कहा कि शोघी-आनंदपुर के नजदीक बागवानी विक्रय केन्द्र स्थापित करने के लिए भी संभावनाएं तलाशी जाएगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!