कुल्लू टूडे
केलांग
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने परिवहन निगम के कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर सहानभूति पूर्वक विचार कर उन्हें पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगों को सरकार के समक्ष रखेगी और उनसे इन्हें जल्द पूरा करने को कहेगी।
आज केलांग में हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम कर्मचारी फेडरेशन इंटक के प्रदेश अध्यक्ष उमेश शर्मा ने अपनी मांगों के समर्थन में सांसद प्रतिभा सिंह को एक ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में केलांग में परिवहन निगम की कर्मशाला का शेड बनाने व यहां कर्मचारियों को आवास सुविधा की मांग की गई है।
कर्मचारी फेडरेशन ने प्रदेश में ओल्ड पेंशन बहाल करने पर भी प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।
