कुल्लू टूडे
भुंतर
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की भुंतर पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को 28 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन वीरवार को थाना भुंतर की पुलिस की टीम लोअर परगाणु समीप एयरपोर्ट कॉलोनी में गश्त पर थी। इसी दौरान एक युवक के कब्जा से 28 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा।
आरोपी की पहचान आकाश 30 वर्ष निवासी गांव शाडावाई डा0 व तह0 भून्तर के तौर पर हुई है।
