Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं के तहत पड़ने वाली पंचायत पटेर में वीरवार की सुबह एक व्यक्ति अपने काम से लंजता.पटेर पंचायत की सीमा पर बने सेड़ी सड़क के नजदीक गुजर रहा था।

तभी वहां से गुजरते हुए एक तेज दुर्गंध महसूस हुईए जैसे ही वो सड़क के किनारे नीचे उस दुर्गध वाली जगह पहुंचा तो उसे एक बोरे में बंधी हुई कोई चीज दिखी।

जिसकी सूचना स्थानीय वार्ड सदस्य को दी व वार्ड सदस्य उस स्थान पर पहुंची साथ ही पंचायत प्रधान को इस बारे अवगत करवाया।

मौका स्थल पर जब उस बोरे को दराटी से काटा गया तो उसके अंदर एक गली सड़ी अवस्था मे एक शव दिखा, जो किसी व्यक्ति का शव लग रहा था।

उस शव को देख कर स्थानीय पंचायत द्वारा पुलिस थाना भराड़ी को सूचित किया गया व मौके पर थाना भराड़ी प्रभारी देवानंद सहित उनकी टीम पहुंची। उन्होंने शव की हालत देखकर आरएफएसएल टीम बिलासपुर को भी सूचना देकर बुलाया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जसवाल व डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल भी मौके पर पहुंच गए थे।

उन्होंने शव की हालत देखकर जगह का मुआयना किया व स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की लोगों ने शंका जताते हुए कहा कि इस स्थान पर बने मंदिर में रहने वाला साधु भी कई दिनों से गायब है।

अतः शक के आधार पर उन्होंने स्थानीय मंदिर व कुटिया का स्थानीय पंचायत की देखरेख में निरीक्षण भी किया व जरूरी साक्ष्य भी जुटाए।

लोगों ने कहा कि लगभग 1998 से साधु इस जगह पर रह रहा है और आजकल काफी दिनों से दिखा नही साथ ही उसकी कार भी गायब है।

इस विषय को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राजेन्द्र जसवाल से बात की गई तो उन्होंने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आज सुबह स्थानीय लोगों ने एक अज्ञात शव मिलने की सूचना भराड़ी पुलिस को दी व मौका स्थल पर एक क्षत विक्षत हालत में एक शव मिला जिसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।

परतुं स्थानीय लोगों के बयान पर बताया गया कि काफी दिनों से इस स्थल में बने मंदिर व कुटिया में रहने वाला साधु भी गायब है। लोगों ने शक जाहिर किया है कि हो सकता है कि वो वहां रहने वाला साधु ही न हो।

लोगों के बयान दर्ज कर लिए गए है साथ ही पुलिस ने मौका स्थल का निरीक्षण कर व शव का मुआयना करने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।

शव को कब्जे में लेकर पुलिस थाना भराड़ी में आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!