कुल्लू टूडे
कुल्लू
कुल्लू वासियों और
देवी-देवताओं के पवित्र संगम स्थल जिया धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ ना करें राजीव घाट कहीं भी बनाए जिया संगम के नाम पर कहीं और संगम स्थल का निर्माण करना बर्दाश्त नहीं होगा।
यह बात जिया पंचायत के प्रधान संजीव पंडित ने कुल्लू में प्रेस वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां जिया संगम पर प्रवाहित की थी।
उस वक्त तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जिया संगम में राजीव घाट निर्माण करने की घोषणा की थी।
उन्होंने कहा कि उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियां जिया संगम पर प्रवाहित की थी।
उस वक्त सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने जिया संगम पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी जिसके लिए उन्होंने पंचायत से एनओसी भी प्रदान की थी। लेकिन अब जिया संगम के नाम पर भुंतर नगर परिषद क्षेत्र में संगम घाट निर्माण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राजीव घाट कहीं पर भी बनाए उसस कोई एतराज नहीं है लेकिन जिया संगम के नाम से कहीं और संगम स्थल का निर्माण करना बर्दाश्त नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि जिया संगम स्थल की धार्मिक आस्था प्राचीन समय से जुड़ी है जहां पर सैकड़ों देवी-देवताओं के साथ साल भर लोग पवित्र स्नान के लिए पहुंचते हैं।
ऐसे में संगम स्थल की आस्था का केंद्र जिया संगम है जहां पर साल भर लोग पवित्र स्नान के लिए पहुंचते हैं।
उन्होंने मांग की कि संगम स्थल का निर्माण जिया में ही होना चाहिए जिससे लोगों की धार्मिक आस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
