कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
एसडीएम अभिषेक कुमार गर्ग ने मंगलवार को देवली खाद्य आपूर्ति डिपो का औचक निरीक्षण किया।
उपमंडल अधिकारी सदर अभिषेक कुमार गर्ग की अध्यक्षता में निरीक्षक खाद्य आपूर्ति सदर उचित मूल्य की दुकानों के निरीक्षण पर थे।
इस दौरान उन्होंने दियोली में दुकान संचालक से कार्डों की संख्या, प्राप्त आबंटन, वितरण स्थिति आदि की भी जानकारी ली। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर की भी जांच की।
उपमंडल अधिकारी सदर द्वारा स्पष्ट मूल्य सूची प्रदर्शित करने, समय सारणी उचित जगह पर लगाने तथा राशन दुकान पर साफ-सफाई रखने व सामान को ढक कर रखने के निर्देश भी दिए गए दिए ताकि उपभोक्ताओं को सुविधा हो।
