Spread the love

कुल्लू टूडे

ऊना

सूखे और बे-मौसमी बारिश के चलते जिला के विभिन्न क्षेत्रों में रबी की फसल को हुए नुक्सान के दृष्टिगत उपायुक्त राघव शर्मा ने कृषि और बागवानी विभाग के अधिकारियों से फसलों को हुए नुक्सान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने पटवारियों को भी निर्देश दिए की वे कृषि व बागवानी विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर फील्ड में जाए और फसलों को हुए नुक्सान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र भेजे ताकि प्रभावित हुए किसानों/बागवानों को फसल बीमा योजना के आधार पर मुआवज़ा प्रदान किया जा सके।

उन्होंने बताया कि जिला में 15,804 किसानों ने रबी की फसल का बीमा करवाया है। उन्होंने कृषि विभाग के विषयवाद विशेषज्ञों को भी निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर वस्तुतः स्थिति बारे अवगत करवाएं।

उपायुक्त ने बताया कि सुखे और बे-मौसमी बारिश के चलते कृषि क्षेत्र में 26.59 करोड़ रूपये की फसलों के नुक्सान का आंकलन किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिला में लगभग 35 हज़ार हैक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल रोपित की गई थी जिसमें से लगभग 10 हज़ार हैक्टेयर क्षेत्र बारिश से प्रभावित हुआ। उन्होंने बताया कि प्रभावित हुए क्षेत्र में कुल 11 हज़ार मिट्रिक टन गेहूं उत्पादन का नुक्सान हुआ है।

राघव शर्मा ने बताया कि बागवानी क्षेत्र में फलदार पेड़-पौधों को 18.25 लाख रूपये का नुक्सान हुआ जिसमें 2,250 किसान प्रभावित हुए हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!