कुल्लू टूडे
सोलन
हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक शहर बद्दी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी
में पुलिस ने सैक्स रैकेट चलाने वालों का पर्दाफॉश किया है। इस मामले में
पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के फेस तीन में एक मकान में दो युवकों द्वारा बाहर से लड़कियों को
ला कर सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राकेश रॉय ने छापेमारी का जाल बुना और एक फर्जी ग्राहक भेज कर अपनी टीम के साथ मकान में छापा मारा।
छापेमारी के दौरान मकान के एक कमरे में दो युवकों के साथ एक लड़की मिली।
इसके साथ ही एक अन्य कमरे में एक लड़के के साथ दूसरी लड़की मिली।
पुलिस के अनुसार इस मकान में यह सैक्स रैकेट काफी समय से चल रहा था।
पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान अनित
कुमार निवासी गांव फरोह जिला बिलासपुर व ओशांत कुमार निवासी गांव झरातड़ी भोटा जिला हमीरपुर के तौर पर हुई है। दोनों युवक बाहर से लड़कियां ला कर बद्दी में देह व्यापार का गलीज धंधा कर रहे थे।
डीएसपी प्रिंयक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों
से पूछताछ शुरू करने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।
