कुल्लू टूडे
बिलासपुर / कश्मीर ठाकुर
बिलासपुर में रविवार को महर्षि वेद व्यास गुरुकुलम विद्यालय ट्रस्ट की बैठक औद्येगिक क्षेत्र के लक्ष्मी नारायण मंदिर में बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता टरस्ट के अध्यक्ष इंद्र डोगरा ने की।
उन्होंने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस विद्यालय में बच्चों को वेदों का अध्ययन एवं पढाई करवाई जाएगी। यह प्रदेश का पहला वेद विद्यालय होगा। बैठक में वेद विद्यालय के कार्य प्रगति पर चर्चा की गई।
बैठक में महामंत्री तुषार डोगरा , राम ऋषि भारद्धाज, दिलीप सिंह ठाकुर, संजीव ढिल्लो, प्रेम लाल शर्मा व सुरेंद्र भारती ने भाग लिया।
