accident
Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/हेमराज शर्मा

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के गाड़ामोड़ा में एक मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वॉल्वो बस और ट्रक के बीच टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में बस में सवार 2 लोग घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार वॉल्वो बस मनाली से चंडीगढ़ जा रही थी। गाड़ामोड़ के पास पहुंचते ही बस ने आगे जा रहे ट्रक को टक्कर मार दी।

बस की टक्कर से ट्रक सड़क किनारे लगे क्रेश बेरियर से जा टकराया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 45 यात्री सवार थे। जिनमें 2 यात्री घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कर दिया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!