कुल्लू टूडे
हमीरपुर
आबकारी एवं कराधान विभाग ने दो सगे भाइयों से दो किलो सोना सहित धर दबोचा है। जिसकी कीमत 1.10 करोड़ आंकी गई। जिस पर विभाग ने 6.55 लाख जुर्माना वसूला है।
मिली जानकरी के अनुसार आबकारी एवं कराधान विभाग ने हिमाचल प्रदेश में अमृतसर के दो सगे भाइयों से दो किलो सोना पकड़ा। जिसका वह विभाग के अधिकारियों को बिल नहीं दिखा पाए। सोने की बाजार कीमत 1.10 करोड़ आंकी गई। बिल न दिखाए जाने की सूरत में आबकारी विभाग ने कार्रवाई अमल में लाते हुए 6.55 लाख का जुर्माना वसूला।
आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी वरुण कटोच ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सोने की तस्करी की सूचना मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने दो लोगों से दो किलोग्राम सोने की ज्वेलरी बरामद की।
हालांकि विभाग ने उनको सोने के संदर्भ में कागजात दिखाने को भी कहा। लेकिन वह कोई भी कागजात नहीं दिखा पाया। जिस पर विभाग ने 6.55 लाख जुर्माना वसूला है।
