कुल्लू टूडे
ऊना
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के टाहलीवाल में एक व्यक्ति द्वारा अपनी टी शर्ट पर कोई पदार्थ फेंककर उसमे आग लगने के बाद अपनी पत्नी के ऊपर फेंकने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात टाहलीवाल में आटा फैक्टरी मे काम करने वाली एक महिला के साथ उसके पति ने क्रूरता की हदे पार कर दी।
थाना प्रभारी हरोली सुनील सांख्यान ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों 5 वर्षों से साथ रह रहे है व परतु दोनो का घरेलु विवाद पहले से ही महिला थाना में चलना पाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बीती देर शाम महिला के पति ने अपनी एक टी शर्ट पर कोई पदार्थ डालकर आग लगा दी व बाद ने उक्त शर्ट महिला की ओर फेंक दी।
जिससे दोनों को हाथ मे आग की लपटे लगी व घर मे ही पानी से आग बुझाने के बाद महिला इलाज के अस्पताल चली आई। पुलिस ने महिला के ब्यान पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
उप-पुलिस अधीक्षक हरोली मोहन रावत ने मामला दर्ज होने की पुष्टी की है। उन्होंने बताया कि दोनो पति पत्नी वंगाणा क्षेत्र के रहने वाले है।
