कुल्लू टूडे
कुल्लू
ज़िला क़ुल्लू के आनी के उपमंडल में राणा बाग के पास एक कार के खाई में गिरनव का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा क्षेत्र के राणा बाग के पास पेश आया जब एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों ने इसकी जानकारी 108 एम्बुलेंस को दी और हादसे में घायल को आनी अस्पताल ले जाया गया।
लेकिन व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। जिस कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके चलते पुलिस की एक टीम ने अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
मृतक की पहचान राकेश कुमारउम्र 32 साल के रूप में हुई है। जो वाहन में अकेला ही मौजूद था।
