कुल्लू टूडे
ऊना
शनिवार को पुलिस थाना हरोली की टीम द्वारा पुलिस थाना हरोली के क्षेत्राधिकार गांव पूबोवाल में स्थित न्यू किरण नशा निवारण केन्द्र का प्रभारी थाना हरोली सुनील सांख्यान ने औचक निरीक्षण किया।
पुलिस थाना हरोली मे तैनात अन्वेषणाधिकारी स0उ0नि0 संजय शर्मा व अन्य पुलिस टीम भी इस दौरान मौजूद रहे।
नशा निवारण केन्द्र में भर्ती 21 लोगों को नशे के अवगुणों बारे अवगत करवाया गया तथा नशा छोड़कर सामान्य जीवन जीने व सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी देने हेतू प्रोत्साहित किया गया। न्यू किरण नशा निवारण केन्द्र के सदस्यों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
प्रभारी थाना हरोली सुनील।सांख्यान के आदेशानुसार थाना के क्षेत्राधिकार में स्थित नशा निवारण केन्द्रों का समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है।
इन नशा निवारण केन्द्रों में हिमाचल व अन्य राज्य के नशे के आदी युवकों/व्यक्तियों को भर्ती किया गया है।
