Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने आज गुड गवर्नेन्स इंडीकेटर से सम्बंधित बैठक की अध्यक्षता की।

उपायुक्त ने बताया कि ज़िले के विभिन्न विभागों की प्रगति से सम्बंधित आंकड़े त्वरित रूप से सांख्यिकी विभाग के पास संकलित करने के उद्देश्य से डिस्ट्रिक्ट गुड गवर्नेंस इंडेक्स ड़ीजीजीआई सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है जो आरम्भिक तौर पर हिमस्वान के माध्यम से चलाया जाएगा।

उन्होंने डीजीजीआई सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले समस्त विभागों द्वारा विभिन्न सूचकांको से सम्बंधित आंकड़े सांख्यिकी विभाग के पास कागजो के माध्यम से जाते थे, जिसे सांख्यिकी विभाग द्वारा वार्षिक अवधि में संकलित किया जाता था।

परन्तु इस डीजीजीआई सॉफ्टवेयर के संचालन से अब यह डाटा ऑनलाइन वर्ष में कभी भी अपडेट किया जा सकेगा तथा राष्ट्रीय मानकों के संदर्भ में इनका मूल्यांकन करने में भी आसानी होगी।

उपायुक्त ने जानकारी दी कि इसी वर्ष में इस सॉफ्टवेयर के लिए अलग डोमेन का पंजीकरण भी किया जाएगा ताकि यह अधिक कुशलता से कार्य कर पाए।

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशान्त सरकेक, उपनिदेशक उच्च शिक्षा शान्ति लाल शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी समीर, ज़िला इंफॉर्मेटिक्स अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!