Spread the love

कुल्लू टूडे

किन्नौर

उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान केन्द्र, शिमला द्वारा 12 मार्च से 15 मार्च तक जिला में बर्फबारी व वर्षा की चेतावनी दी गई है।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह इस चेतावनी के मद्देनजर ऊपरी पहाड़ी भागो में जाने से परहेज रखें, जिससे वह सुरक्षित रह सके।

उन्होंने कहा कि चेतावनी जारी होते हुए भी लोग ऊपरी या पहाड़ी क्षेत्रों में चले जाते हैं, जिससे वह स्वयं की जान जोखिम में डाल देते हैं।

उपायुक्त ने कहा कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान जिला में होने वाले बारिश की आशंका व बर्फबारी के मद्देनजर सभी नागरिक व पर्यटक अधिक ऊंचाई वाले इलाको में ट्रैकिंग न करें एवं अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर रहे और किसी प्रकार का जोखिम न उठाये।

इसी प्रकार, सभी ग्राम पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स एवं नागरिकों से भी अनुरोध है कि वह इस सन्देश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचायें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

अतः इस सूचना को मदेनजर रखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में उच्च सतर्कता बनाये रखें। किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा या घटना की स्थिति में तत्काल प्रभाव से जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 8580819827, 9459457587, 01786-223155,51,52,53, 54 एवं टोल फ्री नम्बर 1077 पर सूचित करें

Leave a Reply

error: Content is protected !!