कुल्लू टूडे
बिलासपुर/ कश्मीर ठाकुर
हिमाचल प्रदेश में आने वाले पर्यटकों का स्वागत रहेगा लेकिन यहां की शांति भंग करने वाले और हुडदंग मचाने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बिलासपुर के नए एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हिमाचल और पंजाब की सीमाओ पर पुलिस की चौकसी रहेगी और असमाजिक तत्वों पर अब पुलिस बल पूरी तरह से निगरानी रखेगा। किसी भी गाडी में अगर अवैध हथियार या कोई अस्त्र पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी करवाई की जायेगी।
उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिला में चिटटा माफिया के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा और इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जायेगा।
उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस को और चुस्त दुरुस्त किया जायेगा ताकि हिमाचल आने वाले पर्यटकों और अन्य लोगों को कोई असुविधा न हो।
उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिला में बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों और फेरी वालों पर पुलिस का शिकंजा कसा जायेगा और कोई भी अप्रवासी बिना पहचान दर्ज किए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने आने वाले नलवाडी मेले में लोगों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए और बेहतर बनाया जायेगा।
