Spread the love

कुल्लू टूडे

भुंतर

भुंतर से रामनगर के लिए नई बस सेवा का शुभारंभ जरड़ भट्टी कॉलोनी जिला परिषद सदस्य आशा ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर किया इस बस सेवा का लाभ 3 गांव के लोग लेंगे। यह बस भुंतर से सुबह 9 बजे वाया बजौरा होकर चलेगी।

इस बस के लगने से सुबह के समय जल्दी घरों को जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा और साथ ही स्कूल के छात्रों, अध्यापकों के लिए भी इस बस का लाभ मिलेगा। इस बस के लगने से हवाई, श्याह, आशनी रामनगर के लोगों में खुशियों की लहर है।

इस बस को लगाने के लिए स्थानीय लोगों ने जिला परिषद सदस्य आशा ठाकुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके प्रयास से यह नया रूट शुरू हो पाया है।

ग्राम पंचायत मंझली के उप प्रधान मेहर चंद ठाकुर, वार्ड पंच , पंकज ठाकुर, वार्ड पंच ध्यानचंद, वार्ड पंच मंजू, ग्राम पंचायत पारली के वार्ड पंच घनश्याम सिंह, पैने राम, डाले राम महेश ठाकुर आदि ने जिला परिषद सदस्य आशा ठाकुर का नया बस रूट शुरू करने के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!