कुल्लू टूडे
कुल्लू/मंडी
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के नगवाईं में कुल्लू मंडी नेशनल हाईवे पर के एचआरटीसी एक बस पलट जाने से लगभग 14 यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू से शिमला जा रही एचआरटीसी कि बस नगवाई के पास सकिड होने के कारण सड़क में पलट गई।
बताया जा रहा है कि उस समय बस में लगभग डेढ़ दर्जन यात्री सवार थे। जिनमें 14 यात्रियों को चोट आई हैं।
जानकारी के मुताबिक बस के चालक गंभीर तौर पर घायल हुआ है। घायलों को
नगवाई अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
हादसे की सूचना
मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और हादसे के कारणों की जांच
पड़ताल में जुट गई है
