कुल्लू टूडे
मनाली
जिला कुल्लू के मनाली विधानसभा के तहत आने वाले 15 मील में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बाइक और बस की टक्कर होने का मामला सामने आया है। जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार एक युवक बाइक नंबर एचपी 34 ई 2433 में सवार होकर कुल्लू से मनाली की ओर जा रहा था। मनाली से मणिकरण की ओर जा रही बस नंबर एचपी 66 7056 ए से टकरा गया।
बताया जा रहा है कि रफ्तार अधिक होने के कारण अनियंत्रित होकर बाइक बस से टकरा गई। इस हादसे में युवक घायल हो गया जिसे मनाली अस्पताल उपचार के लिए लाया गया।
जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन कुल्लू अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
पतलिकुहल थाना प्रभारी राजीव लखन पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक को कुल्लू अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान वीर सिंह पुत्र शेर सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी गांव में थान डाकखाना भेखली जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
