Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के नेरचौक में नेशनल हाईवे पर एक बाईक आगे जा रहे ट्रक के नीचे जा घुसी। इस हादसे में बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक के पीछे जा रहा बाईक अचानक ट्रक के नीचे जा घुसा। जिससे बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हितेंद्र कुमार पुत्र भीखम राम उम्र 27 साल निवासी गांव पास्ता डाकखाना ट्रोह तहसील बल्ह जिला मंडी के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!