chitta
Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

शिमला पुलिस द्वारा नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत शिमला पुलिस ने 3 अलग अलग मामलों में आठ तस्करों को 62ण्1 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।

मिली जानकरी के अनुसार शिमला पुलिस की एसआईयू टीम ने तारादेवी के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान सोलन की तरफ से शिमला आ रही एक गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका तो उसमें सवार युवक से 40.13 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान दिवेश ठाकुर निवासी शिमला के तौर पर हुई है। को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

वहीं दूसरे मामले में शिमला जिला के ठियोग में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान 3 नशा तस्करों से 17.90 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपियों की पहचान निहाल वर्मा, आशु वर्मा व कर्म सिंह ठाकुर निवासी ठियोग शिमला के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार यह तीनों नशा सप्लाई करने का काम करते थे।

जबकि तीसरे मामले में शिमला पुलिस ने पुलिस लाइन भराड़ी के पास एक गाड़ी से चेकिंग के दौरान 4 युवकों से 3.98 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपियों की पहचान विवेक ठाकुर, शशि वर्मा, विनय कुमार व जसप्रीत सिंह निवासी शिमला के तौर पर हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ मामला दर्ज करके उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!