Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

बेरोजगार कला अध्यापक संघ हिमाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय बैठक रविवार को बिलासपुर के जिला परिषद हॉल ने सम्पन्न हुई। जिसको अध्यक्षता बलवंत और नरेश ने की।

बैठक में प्रदेश भर से करीब 200 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान संघ के चुनाव भी करवाए गए और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से हमीरपुर की अंजना को संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

जबकि, चंबा के शक्ति प्रसाद को उपाध्यक्ष, सोलन के विजय कुमार को महासचिव, मंडी के पाल सिंह को सह सचिव, हमीरपुर के जीवन को संगठन मंत्री और मंडी के सुखराम को मुख्य सलाहकार का जिम्मा सौंपा गया। नवनियुक्त अध्यक्ष अंजना ने उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपने के लिए सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया।

उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि कला अध्यापकों की मांगों को जल्द से जल्द हल किया जाए। जिसमें मिडिल स्कूलों में 100 बच्चों की शर्त को जल्द हटाया जाए।

इस बारे में मुख्यमंत्री से भी चर्चा हुई है और उन्होंने इसके लिए आश्वासन दिया है। इससे मिडिल स्कूलों में कला अध्यापकों की नियुक्ति होगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!