Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

जिला बिलासपुर के रावमापा बल्ग का घाट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में प्रदेश कांग्रेस पार्टी के महासचिव व पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

इस समारोह में उनके साथ जिले के प्रमुख समाज सेवी व व्यवसायी राजेश कुमार राजू , प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव डॉ हीरा पाल सिंह ठाकुर, जिला परियोजना व शिक्षा अधिकारी दीपचंद गौतम, प्रिंसीपल सीसे स्कूल पंजगाईं सुरेंद्र चड्ढा, धार टटोह सीसे स्कूल के प्रिंसीपल कुलदीप सिंह, पंचायत प्रधान सुंदर राम, बीडीसी सदस्य हिरा लाल, विशेष रूप से उपस्थित रहे।

स्कूल की ओर से कार्यवाहक प्रधानाचार्य वनिता धीर की अगुवाई में विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रीत सिंह ठाकुर व स्कूल स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि और उनके साथ आए अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम से पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्य वनिता धीर ने गत वर्ष में पाठशाला द्वारा अर्जित की गई उपलब्धियों सहित विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढी।

इस मौके पर मुख्यातिथि ने कहा कि पाठशाला विद्या का वह मंदिर है जहां बच्चों का भविष्य निर्धारित होता है।

इसलिए अभिभावक को भी बच्चों के हुनर में गुणवता व निखार लाने, आत्मविश्वास, पहल कदमी, कड़ी मेहनत, समस्याओं का निदान, बच्चों को अधिक समय देना, बढ़ रहे नशे को लेकर बच्चों के प्रति सावधान रहना व खेल कूद प्रतियोगिता में प्रेरित करने में बच्चों का सहयोग करना होगा। स्कूल और स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई कमी नहीं, पहल है अभिभावक की।

उन्होंने कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह विद्यार्थियों के लिए हर्षोल्लास का दिन होता है। इस दिन विद्यार्थियों को वर्ष के दौरान अर्जित उपलब्धियों को मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कॉस्ट कट पर बोलते हुए हर स्कूल प्रबंधन से अतिथियों के सम्मान में दिए जाने वाले मोमेंटो व अनावश्यक आइटम पर प्रतिबंध लगाने को कहा।

उन्होंने कहा कि कुछ असमाजिक तत्व नई पीढ़ी को नशे में डालने का प्रयास कर रहीं है। इससे सभी अभिभावक अपने बच्चों के प्रति सावधान रहे। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के साथ बेटा बचाओ अभियान को तेज करे।

इसके अलावा शैक्षणिक व खेल व अन्य गतिविधियों में छठी से लेकर 12वीं कक्षा में क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों में विद्यालय की पूनम कुमारी, जयप्रकाश, अंचना कुमारी, अक्षित ठाकुर, मायादेवी, ओमप्रकाश, पलक ठाकुर , हिमानी चौहान, राम,वंदना देवी, अंकिता ठाकुर, काजल देवी, अंजली देवी, शुभम कुमार को मुख्यातिथि ने इनाम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ और बच्चों के अभिभावक भी मौजूद थे।

मुख्यातिथि तथा अन्य विशिष्ठ अतिथियों ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय स्कूल स्टाफ को देते हुए कहा कि स्कूल आये दिन हर गतिविधियों में अग्रणी है और गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में भी शिक्षक सदैव प्रयत्नशील है और वे इसके लिए बधाई के पात्र भी हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!