Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

अतिरिक्त उपायुक्त शिमला शिवम प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला शिमला के विभिन्न क्षेत्रों में 11 नई उचित मुल्य की दुकानें खोली जाएंगी।

उन्होंने बताया कि विभिन्न आवेदकों द्वारा प्राप्त आवेदनों के प्रचार प्रसार के उपरान्त सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजना की विगत दिन हुई बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा कि यह दुकानें विकास खण्ड नारकण्डा की ग्राम पंचायत शमाथला के गांव अमरनाल, विकास खण्ड रोहरू के ग्राम पंचायत बराल के गांव बराल, ग्राम पंचायत टिक्कर के गांव कशैणी व ग्राम पंचायत करासा के गांव मढ़ारली, विकास खण्ड टुटू हीरानगर के ग्राम पंचायत घंडल के गांव जाखड़ी व ग्राम पंचायत रामपुर क्योंथल के शघीण, विकास खण्ड मशोबरा की ग्राम पंचायत भड़ेच के शाठली, शिमला शहर के वार्ड न0 2 के पीएंडटी कॉलोनी, समरहिल तथा चैप्सली और वार्ड न0 12 में केसरी भवन नजदीक पुराना बस अडडा शिमला में यह दुकानें खोली जाएगी।

उन्होंने बताया कि इन दुकानों के खुलने से जहां लोगों को सुविधा मिलेगी वहीं सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सुगमता भी बढ़ेगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!