कुल्लू टूडे
निरमंड
जिला कुल्लू की आनी विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल निरमंड
के नित्थर में एक कार के गहरी खाई में गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई है।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कुल्लू के निरमंड थाना के नित्थर (खोगवा) क्षेत्र में आज दोपहर के समय एक मारुति कार न0 HR 51 P-2872 दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे 350 मीटर खाई में गिर गई।
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कार में दो व्यक्ति निखिल ठाकुर 17 वर्ष पुत्र किशोरी लाल निवासी शमोह डा0 शारवी व जितेन्द कुमार 23 वर्ष पुत्र ख्याला राम निवासी सराहर डा0 दुराह तहसील निरमण्ड सवार थे। जिनकी मौके पर मृत्यु हो गई है।
उन्होंने बताया कि मौका पर यह जानकारी मिली है कि उपरोक्त कार को जितेन्द्र कुमार चला रहा था। आगामी कार्यवाही पुलिस द्वारा अमल में लाई जा रही है।
