Spread the love

कुल्लू टूडे

केलंग

कांगडा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित शान्शा शाखा द्वारा जोबरंग पंचायत के गांव राशेल में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शाखा प्रबन्धक सोनम वरपा ने बताया कि कांगडा बैंक 13 फरवरी से 17 फरवरी तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह मना रहा है।

उन्होंने कहा कि इस साक्षरता सप्ताह के दौरान कांगडा बैक के उपभोक्ताओं को सही वित्तीय बर्ताव एवं डिजीटल सेवाओं के विवेक पूर्ण उपयोग के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।

सोनम वरपा ने इस शिविर के दौरान लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होनें लोगों से इन योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया।

शिविर के दौरान महिला मंडल प्रधान दवा डोलमा सहित स्थानीय महिला मंडल] युवक मंडल व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!