Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर सदर विधानसभा के पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस पार्टी के महासचिव बंबर ठाकुर ने रावमापा हरनोड़ा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और स्कूल के मेधावियों को पुरस्कृत किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षक की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका छात्रों को प्रेरित करना है। छात्रों को चाहिए अपने दिन की शुरुआत पूजापाठ सहित गुरुओं व माता -पिता के चरण स्पर्श करके करे। अपने शिक्षक को एक आदर्श रूप में देखकर उनके जैसा बनने का प्रयास करे। हर शिक्षक प्रत्येक विद्यार्थी पर एक सकारात्मक प्रभाव को छोड़े।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुखु की सरकार जिला के प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में एक अनूठी योजना उपलब्ध करवा रही है।

उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद प्रतिस्पर्धाओं में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेने के अलावा नशे से दूर रहने का भी आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निराश्रित बच्चों के लिए अभिभावक बन कर सामने आई है और हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का कार्य कर अनाथ बच्चों को हर सुख सुविधा देने की जिम्मेदारी ली है।

उन्होंने कॉस्ट कट पर बोलते हुए हर स्कूल प्रबंधन से अतिथियों के सम्मान में दिए जाने वाले मोमेंटो व आनवश्यक आईटम पर प्रतिबंध लगाने को कहा। मुखयतिथियों व अतिथियों को केवल बेज लगाकर ही सम्मानित करें।

उन्होंने कहा कि कुछ असमाजिक तत्व नई पीढ़ी को नशे में डालने का प्रयास कर रहीं है। इससे सभी अभिभावक अपने बच्चों के प्रति सावधान रहे। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के साथ बेटा बचाओ अभियान को तेज करे।

उन्होंने स्कूल में कॉमर्स और साइंस की कक्षाएं बैठाने के लिए शीघ्र ही मुख्यमंत्री से बात कर अगले सेशन में शुरू करवा देने का आश्वासन दिया। पूर्व सरकार में सभी योजनओं कछुआ चाल से चल रही थी।

इसके अलावा कोल डैम क्षेत्र में पेय जल भंडारण व सिंचाई की लंबित पड़ी योजनाओं को सीएम व डिप्टी सीएम को बुला कर सिरे चढ़ाने की बात कही।

इससे पूर्व पाठशाला प्रधानाचार्य राजीव गौतम द्वारा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर उपस्थित लोगों के सामने स्कूल के वर्ष भर का लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया गया।

उन्होंने कहा कि स्कूल पूरे जिला में सर्वश्रेठ स्कूल प्रबंधन, स्वच्छता अभियान में भी प्रथम रहा।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि बंबर ठाकुर ने शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इक्कीस हजार व उनके साथ आए वशिष्ठ अतिथि प्रमुख व्यवसाई राजेश कुमार ने ग्यारह हजार रुपए प्रदान किए।

इस दौरान उनके साथ वशिष्ठ अतिथि प्रमुख व्यवसायी राजेश कुमार, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव हीरा पाल सिंह ठाकुर, पंचायत प्रधान देशराज ठाकुर, उप प्रधान राजीव कुमार, पूर्व प्रधान जोगेंद्र ठाकुर, पूर्व प्रधान पंजगाईं अनुराग शर्मा, एसएमसी प्रधान सुरेन्द्रा ठाकुर, एनटीपीसी से अधिकारी पूर्ण सिंह, आईटीडी के वरिष्ठ प्रबंधक हेमराज शर्मा, बरमाणा उप प्रधान नितीशकुमार, उप प्रधान जगदीश कुमार, संजीव कुमार, टेकचंद, महेंद्र सिंह बंसल, बृजलाल बंसल, लेख राम बंसल, स्कूल स्टाफ सहित उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!