Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

नवोदय विद्यालय बन्दरोल के प्राचार्य राजेश कुमार ने जानकारी दी कि कक्षा 5 वीं में पढ़ने वाले और कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2023 में आवेदन करने वाले सभी छात्रों के अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि ऑनलाइन करेक्शन विंडो (Online correction window) 16 और 17 फरवरी, 2023 को खोली जाएगी।

कक्षा 6th JNVST 2023 के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के डेटा में सुधार की अनुमति केवल लिंग (पुरुष/महिला), श्रेणी (सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग /अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जन जाति), क्षेत्र (ग्रामीण/शहरी), विकलांगता और परीक्षा के माध्यम में ही है।

अत: जिन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र में आवेदन करते समय उपरोक्त वर्णित किसी भी प्रकार की त्रुटि रह गई है, वे निम्नलिखित वेबसाइट के माध्यम से दिये गए समय के अनुसार अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
Website : https://navodaya.gov.in/nvs
अथवाhttps://cbseitms.rcil.gov.in/nvs

Leave a Reply

error: Content is protected !!