Spread the love

कुल्लू टूडे

आनी

जिला कुल्लू के उपमंडल आने मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर सिर्फ कंडुगाड़ में एक गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए हैं।

डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 305 सेंज ओट मार्ग पर आनी से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कंडुगाड़ में एक गाड़ी नम्बर एचपी 35 6117 के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है। जिसमें 6 लोगों के घायल होने की खबर है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अन्य अस्पताल दाखिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए आनी से रामपुर अस्पताल रेफर कर दिया है।

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल गए व्यक्तियों की पहचान यशपाल पुत्र टेक चंद निवासी गांव टिप्पर, एंजल पुत्री यशपाल गांव टिप्पर, रवि पुत्र वेगानन्द गांव टिप्पर, पविन्दर पुत्र मंगल चंद गांव चिखानाल, खुशाल पुत्र अमर चंद गांव बगीचा व विक्की पुत्र किशोरी लाल गांव चिखानाल के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!