कुल्लू टूडे
भुंतर
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की भुंतर पुलिस ने एक व्यक्ति को 51 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भुंतर थाना के अंतर्गत स्थानीय पुलिस द्वारा सोमवार को छरोड़नाला के समीप इन्द्रजीत पुत्र शेष राम निवासी रसकट डा0 मणिकरण जिला कुल्लू व उम्र 30 वर्ष से 51 ग्राम चरस बरामद किया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके जमानत एवम निजी मुचलका पर रिहा किया गया है। अभियोग में अन्वेषण जारी है।
