कुल्लू टूडे
कुल्लू
राष्ट्रीय सेवा योजना कुल्लू महाविद्यालय के स्वयंसेवी होने आज सात दिवसीय शिविर के दौरान मरने के उपरांत अपने अंगों को दान करने की शपथ ली।
युवाह एनजीओ द्वारा पूरे हिमाचल प्रदेश में मिशन सक्षम के अंतर्गत लोगों को अंगदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि उनके मरने के उपरांत उनके अंगों से किसी अन्य व्यक्ति की जान बचाई सके।
एनजीओ के अध्यक्ष राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सुमित ठाकुर ने बताया कि आज राष्ट्रीय सेवा योजना कुल्लू महाविद्यालय के स्वयं सेवियों को अंग दान करने के लिए प्रेरित किया गया। इसमें लगभग 30 स्वयं सेवियों ने मरने के बाद अपने अंग दान करने की शपथ ली।
इस दौरान वरिष्ठ स्वयंसेवी रूम सिंह, अध्यक्ष रविन्द्र राणा, अमित, सौरव नेगी, शशी, चांद भारती, दिव्या, कोमल, तनुजा, हीना आदि स्वयंसेवियों ने अंगदान की शपथ ली।
