कुल्लू टूडे
कांगड़ा
नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए जिला कांगड़ा की नूरपुर पुलिस की नारकोटिक्स टीम ने मंगलवार को 1 किलो 100 ग्राम चिट्टा जिसकी कीमत 1.20 करोड़, 100 नशीली गोलियां व 13.20 लाख रुपए सहित 2 युवकों को धर दबोचा है।
एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल पुलिस पंजाब के अमृतसर से ही आरोपियों का पीछा कर रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि चिट्टे की इतनी बड़ी खेप दरों के जरिए पाकिस्तान से अमृतसर पहुंची थी।
उन्होंने बताया कि यह गाड़ी बहुत ही तेज रफ्तार से नूरपुर से पठानकोट की इर जा रही थी। जैसे ही यह गाड़ी जसूर सर्विस लेन में निकली तो पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर दी।
लेकिन तस्करों ने रुकने की बजाए पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ियों के क्षतिग्रस्त होने के बाद इन तस्करों ने गाड़ी से निकलकर भागने की कोशिश की।
लेकिन पुलिस और नारकोटिक्स की टीम ने कुछ ही दूरी पर इन्हें दबोच लिया। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 1 किलो 100 ग्राम चिट्टा, 100 नशीली गोलियां और 13.20 लाख रुपए की नकदी बरामद हुई।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान रोहित कुमार उम्र 25 साल निवासी नानक रोड़ गुरदासपुर पंजाब और विशाल कुमार उम्र 29 साल निवासी डमटाल, भदरोया जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के तौर पर हुई है। पुलिस ने वर्ना गाड़ी न. PB02EE2607 को भी कब्जे में ले लिया है।
