Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के धर्मपुर की घनाला पंचायत में एक व्यक्ति की ढांक से गिरने के कारण मौत होने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात एक व्यक्ति का अचानक पांव फिसला और ढांक में जा गिरा। घर न पहुंचने पर रात भर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।

मंगलवार सुबह वहां से गुजर रहे व्यक्ति की नजर ढांक में गिरे व्यक्ति पर पड़ी। उसने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी।

सूचना मिलते ही व्यक्ति के परिजन मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को ढांक से निकालकर तुरंत सिविल अस्पताल संधोल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान रामचंद्र पुत्र शालीराम उम्र 59 साल के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!