कुल्लू टूडे
कुल्लू
नेहरू युवा केंद्र कुल्लू एवं राष्ट्रीय सेवा योजना , युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2023 के अंतर्गत जिला युवा संसद का आयोजन वर्चुअल माध्यम से नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के कार्यालय में कराया गया।
जिला युवा संसद में कुल्लू एवं लाहौल स्पीति जिले से कुल 31 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें कुल्लू के 19 और लाहौल के 12 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस भाषण प्रतियोगिता में युवाओं द्वारा स्वास्थ्य, कल्याण एवं खेल: युवाओं के लिए एजेंडा, कौशल विकास: युवाओं को सशक्त बनाने की कुंजी में से एक, सोशल मीडिया:युवा दृष्टिकोण, निम्न विषयों पर 4 मिनट में अपने विचार भाषण के रूप में प्रस्तुत किए गए थे।
जिला युवा संसद का आयोजन नेहरू युवा केंद्र कुल्लू जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ खेम चंद ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया।
जिला कुल्लू से प्रथम स्थान शीतल कुमार, पुत्र बिहारी लाल निवासी घलाच अन्नी द्वारा हासिल किया गया, द्वितीय स्थान अनमोल शर्मा पुत्री मनोहर लाल निवासी चनसारी कुल्लू से रही, लाहौल स्पीति से प्रथम स्थान तानिया ने हासिल किया, द्वितीय स्थान बिमला द्वारा हासिल किया गया। जिला स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तर पर अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
वहीं राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले दिल्ली में राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे l
राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रथम आने वाले विजेता को दो लाख , द्वितीय स्थान हासिल करने वाले को डेढ़ लाख वही तृतीय स्थान हासिल करने वाले को एक लाख का पुरस्कार दिया जाएगा एवं 50– 50 हजार के दो सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
