कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
विधानसभा चुनाव व अन्य निर्वाचन कार्यों में उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय का सम्मानित होना जिला के लिए गौरव है। वर्ष 2022 में प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव व अन्य निर्वाचन कार्यों में हिमाचल ने देश भर में सर्वश्रेष्ठ भूमिका निभाई है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश को निर्वाचन आयोग की ओर से इस बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को सर्वश्रेष्ठ राज्य का सम्मान प्रदान किया गया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश के तीन आईएएस अधिकारियों में बिलासपुर के उपायुक्त पंकज राय को बेहतरीन काम करने के लिए सम्मानित किया गया ।
इस सर्वश्रेष्ठ भूमिका में उपायुक्त पंकज राय को सम्मान देने के लिए जिले की विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया है। पंजगाईं ग्राम पंचायत प्रधान सुनील कुमार,उप प्रधान रविकांत शर्मा, धौण – कोठी प्रधान रविंद्र कुमार, धार टटोह पंचायत प्रधान सुंदरलाल के अलावा निकटवर्ती पंचायत के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रदेश के तीन आईएएस अधिकारियों में बिलासपुर के उपायुक्त पंकज राय को सम्मानित करने पर केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया।
खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव व अन्य निर्वाचन कार्यों में हिमाचल प्रदेश के तीन आईएएस अधिकारियों को बेहतरीन काम करने के लिए सम्मानित किया गया। जिनमें बिलासपुर जिला के उपायुक्त पंकज राय भी शामिल है।
उन्होंने जिलाधीश द्वारा उत्कृष्ट भूमिका निभाने को लेकर जिला बिलासपुर के लिए गौरव का विषय बताया।

