Spread the love

कुल्लू टूडे

दिल्ली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने सोमवार को दिल्ली में देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने रविवार को को दिल्ली के द्वारका में हिमाचल सरकार की ज़मीन का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने यहां पर आर्थिक संसाधनों को विकसित करने के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को देशभर में हिमाचल सरकार की संपत्तियों का ब्यौरा देने और उनका प्रदेश की आय बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!