कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
बीडीटीएस सभा के सदस्य व पूर्व में रह चुके सभा के कंट्रोलर ध्यान सिंह ठाकुर ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार से शीघ्र सीमेंट प्लांटों को खुलवाने की गुहार लगाई।
बिना शर्त के पहले फैक्ट्री को चालू करे ताकि ट्रक ऑपरेटरों की आजीविका पुन: से शुरू हो सके, बाकि फैसले बाद में होते रहेगे। उन्होंने कहा कि भारी नुकसान हो रहा है और लोगों को बनकों की किस्तें देने में दिक्क़ते आ रही है।
उन्होंने सभा से इतने दिनों से संघर्ष समिति का गठन नहीं करने पर सवाल खड़ा किया है। अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आ रहे हैं। इसलिए आंदोलन को और तेज करने के लिए संघर्ष की समिति का गठन होना चाहिए था।
संघर्ष समिति में उन लोगों को डालने की बात कही, जो पूर्व में सभा के फाउंडर व वरिष्ठ सदस्य रह चुके हैं उनको स्थान दें।
उन्होंने सभा के कारिंदों से सरकार के साथ हुई बैठकों का आम सभा में खुलासा क्यों नहीं किया जा रहा है पर प्रश्न उठाया। इन फैक्ट्रियों को बंद हुए 40 दिन हो गए है। इसकी वजह से ट्रक ऑपरेटरों से रोजगार छिन गया है।
वहीं आजीविका के लिए इन प्लांटों पर आश्रित हजारों अन्य लोगों के सामने भी रोजी रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
फैक्ट्रियां दोबारा खोलने की मांग को लेकर ट्रक ऑपरेटर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस है।
उन्होंने बागा में स्थित अल्ट्रा टेक सीमेंट प्लांट से बरमाणा के ट्रक ऑपरेटरों को रोजाना मिलने वाली डिमांड बंद हो गई है।
बीडीटीएस प्रबंधन से अल्ट्रा टेक सीमेंट प्लांट से मिलने वाली बंद पड़ी सीमेंट ढुलाई को पुन : सुचारु रूप से चालू करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर तक बरमाणा सभा को सीमेंट ढूलाई की डिमांड मिलती रही।
यह माल ढुलाई 0.63% के हिसाब से गाड़ियां को ढुलाई की डिमांड मिलती थी उसे तुरंत प्रभाव से चालू करने की मांग की है। कमेटी पर सवाल दागते हुए कहा कि ये डिमांड किस आधार पर बंद की गई।
उन्होंने बताया कि इस डिमांड में ऑपरेटरों का सीरियल वाइज नंबर पड़ता था, ऑपरेटरों को नुकसान न हो इसलिए पिछले 24 दिसंबर से बंद पड़ी डिमांड को तुरंत प्रभाव से चालू करें।
पूर्व में रही सभा के कार्यकारिणी के पूर्व प्रधान जीतराम गौतम, ध्यान सिंह ठाकुर पूर्व सभा के कंट्रोल व वर्तमान सदस्य, सभा के सदस्य राजेश ठाकुर, कश्मीर सिंह चंदेल, बालकराम कपिल, रामकुमार शर्मा, सुभाष कपल्स, रतन लाल ठाकुर ने कहा कि ट्रक ऑपरेटरों को 10.38 रुपए का सीमेंट ढुलाई भाड़ा मान्य नहीं होगा।
वर्तमान में सीमेंट ढुलाई भाड़ा 11.41% और उसके ऊपर सालाना हाइक 3.97 % जो 11.84 % प्रति किलोमीटर प्रति टन के हिसाब से बनता है।
उन्होंने किराए कम न करने के पक्ष पर बोलते हुए सभा से कहा कि लोगों के हितों को देखते हुए सही निर्णय ले ।
उन्होंने कहा कि लोगों को रोजाना बुला रहे हैं, लाखों का खर्च हो रहा है। आज आम आदमी के पास आने -जाने का साधन नहीं होता है और दूर के स्थानों से ट्रांसपोर्टरों को आना पड़ रहा है। पिछले पांच दिनों से कार्यकारिणी के सदस्य लोगों को असलियत नहीं बता रहे है।
उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि 20 जनवरी की बैठक में सदस्य क्यों नहीं गए और जो निर्णय लिया लोगों को बताएं।
उन्होंने प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि इतने दिनों से 21 सदस्यीय कार्यकारिणी की आपातकालीन बैठक भी नहीं बुलाई जा रही है। कोर कमेटी का गठन कब हुआ और इसमें किन लोगों को सदस्य बनाया गया।
उन्होंने सीमेंट प्लांट में सीमेंट ढुलाई के भाड़े को लेकर उपजे विवाद के चलते मंगलवार को बरमाणा में ट्रक ऑपरेटरों के पक्ष में अडानी समूह के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन होगा।
उन्होंने सभी ऑपरेटरों से धरने प्रदर्शन में ज्यादा संख्या में उपस्थिति देने की अपील की।
