Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
सोमवार को रोजाना की तरह बरमाणा के ट्रक ऑपरेटरों ने बीडीटीएस परिसर में सभा के प्रधान राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया।

उन्होंने अडानी समूह द्वारा पिछले 40 दिन से हिमाचल के दो सीमेंट संयंत्र एसीसी और अंबुजा सीमेंट प्लांट की तालाबंदी को लेकर बिलासपुर और सोलन जिला के हजारों ट्रक आपरेटरों ने अडानी ग्रुप के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

दोनों जिला में एक माह से चल रहा सीमेंट प्लांट विवाद दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

सभी ने एक स्वर में सीमेंट ढुलाई किराए को लेकर उपजे विवाद के चलते अदानी ग्रुप द्वारा सीमेंट प्लांट बंद रहने के विरोध में अपनी भड़ास निकाली।

धरना प्रदर्शन कर रहे ट्रक परेटरों ने हो हल्ला करते हुए कहा कि सीमेंट प्लांटों के बंद होने से जहां ट्रक ऑपरेटरों से रोजगार छिन गया है।

इसके उपरांत सभा के सदस्यों ने गुगा मंदिर बरमाणा में एक बैठक की। बैठक में आगामी रणनीति को लेकर करीब दो घंटे चर्चा हुई।

बैठक में सभा के प्रधान राकेश ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान कमल किशोर , उप प्रधान जय सिंह ठाकुर, महासचिव प्रदीप ठाकुर, मुख्य संरक्षक अनिल हैप्पी, वाइस चेयरमैन गंगा सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष सुरेश चौधरी , चीफ कोषाध्यक्ष संतोष ठाकुर, सह सचिव विकास भार्गव, सह कोषाध्यक्ष व प्रवक्ता राजपाल ठाकुर, चीफ सेक्रेटरी कुलदीप ठाकुर उपस्थित रहे।

वहीं आजीविका के लिए इन प्लांटों पर आश्रित हजारों अन्य लोगों के सामने भी रोजी रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

फैक्ट्रियां दोबारा खोलने की मांग को लेकर ट्रक ऑपरेटर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं लीक सरकार भी कुछ नहीं कर रही है।

अब माल भाड़े के मसले को लेकर ट्रक ऑपरेटर आर-पार की लड़ाई पर उतर आए हैं। इसी मसले को लेकर सभा के प्रधान राकेश ठाकुर ने धार टटोह स्थित गौ सदन में एक आपत्कालीन बैठक रखी है। इस बैठक में सभी 21 सदस्य भाग लेंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!