Spread the love

कुल्लू टुडे

ऊना

ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज प्री-जनमंच गतिविधियों के तहत ग्राम पंचायत चलोला में जन समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जनमंच कार्यक्रम से सरकारी कामकाज में पारदर्शिता आई है। जनमंच के चलते लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते तथा एक कैबिनेट मंत्री की अध्यक्षता में जनमंच का आयोजन होता है, जिससे लोगों के काम उनके घर-द्वार पर होते हैं।

उन्होंने कहा कि प्री-जनमंच गतिविधियां इस कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें बहुत सी समस्याएं सुलझ जाती हैं। प्री-जनमंच गतिविधियों का उद्देश्य चयनित पंचायतों में सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना भी है, ताकि कोई भी पात्र उस योजना के लाभ से वंचित न रहे।
कंवर ने कहा कि जनमंच कार्यक्रम के माध्यम से गरीबों की सुनवाई हो रही है और लोगों की समस्याओं का निपटारा हो रहा है, जिसके कारण जनमंच प्रदेश सरकार के सबसे सफल कार्यक्रमों में से एक बन गया है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की समस्या सुनना और उसका निपटारा करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्ष में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद कुटलैहड़ में विकास की धारा बह रही है। उन्होंने कहा कि पशु पालकों के लिए अनेकों परियोजनाओं पर निर्माण कार्य चल रहा है। पशुओं के लिए आंचलिक अस्पताल का भवन 10 करोड़ रुपए की लागत से बरनोह में निर्माणधीन है। आठ करोड़ रुपए की लागत से डंगेहड़ा में मुर्राह प्रजनन फार्म भी खोला जा रहा है। इसके लिए बसाल में 350 कनाल भूमि पर 47.50 करोड़ रुपए की लागत से डेयरी का उत्कृष्ठता केंद्र खोला जा रहा है, जिसके लिए भूमि का चयन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि किसान व पशुपालकों के लिए यह सारी सुविधाएं मील का पत्थर सिद्ध होंगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!